करंट अफेयर्स


 
              करंट अफेयर्स- नवंबर-2017

·        सऊदी अरब के व्यापार एवं उद्योग मंत्रालय ने योग को खेल गतिविधियोंकी श्रेणी में मान्यता प्रदान की।
·        23वाँ संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन सम्मेलन-2017 बॉन (जर्मनी ) में आयोजित किया गया। इस सम्मेलन के अन्य नाम हैं- COP23/CMP13/CMA2 । इस सम्मेलन का आयोजन यद्यपि बॉन (जर्मनी) में किया गया लेकिन इसका आधिकारिक मेजबान फिजी ही था।
·        25वाँ एपेक शिखर सम्मेलन का आयोजन डा नांग, वियतनाम में किया गया।
·        31वें आसियान शिखर सम्मेलन का आयोजन मनीला (फिलीपिंस) में किया गया।
·        प्रतिष्ठित अमेरिका पत्रिका  फोर्ब्सकी 100 सबसे शक्तिशाली महिलाओं की सूची में पाँच भारतीय महिलाओं का नाम शामिल किया गया है। इस सूची में सर्वोच्च स्थान जर्मनी की चांसलर एंजेला मर्केल को मिला है।
·        पश्चिम बंगल की राजधाली कोलकाताऔर बांग्लादेश के शहर खुलनाके मध्य बंधन एक्सप्रेस  (ट्रेन सेवा) का शुभारंभ किया गया।
·        भारतीय वन (संशोधन) अध्यादेश, 2017 को मंजूरी प्रदान कर दी गयी है। इस संशोधन आध्यादेश के द्वारा गैर वन्य क्षेत्रों में उगाए जाने वाल बांस को पेड़ की श्रेणी से हटा लिया गया है।
·        प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में सम्पन्न मंत्रिमण्डल की बैठक में सर्वोच्च न्यायालय तथा 24 उच्च न्यायालय के न्यायाधीशों के वेतन भत्तों तथा पेंशन के पुनर्निधारण को 22 नवंबर , 2017 को मंजूरी प्रदान की गई।
·        पुनर्निधारित वेतन (मासिक)-
·        सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश - 2.80 लाख
·        सर्वोच्च न्यायालय के अन्य न्यायाधीश - 2.50 लाख
·        उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश- 2.50 लाख
·        उच्च न्यायालय के अन्य न्यायाधीश-2.25 लाख
·        महिला एवं बाल विकास मंत्री मेनका गांधी ने सरकारी और निजी कार्यालयों में कार्यरत महिलाओं की यौन उत्पीड़न के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाने के लिए ऑनलाइन शिकायत प्रणाली  शी बॉक्सलॉन्च की। महिला अब अपनी शिकायतें www.sheboxnic.in पर दर्ज करा सकती हैं।
·        भारत का 37वाँ अन्तर्राष्ट्रीय व्यापार मेला नई दिल्ली के प्रगति मैदान में संपन्न हुआ। वाणिज्य मंत्रालय के इस वार्षिक व्यापार मेले का आयोजन इण्डिया ट्रेड प्रमोशन ऑर्गेनाइजेशन द्वारा किया गया।
·        भारत विश्व का दूसरा सबसे बड़ा मछली उत्पादक देश बन गया है।
·        नीति आयोग के पूर्ववर्ती योजना आयोग के पूर्व सदस्य एन.के. सिंह को 15वें वित्त आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
·        भारत के 36वें राष्ट्रीय खेल पुरस्कार नवम्बर 2018 में गोवा में आयोजित किये जायेंगे।
·        हरियाणा की मानुषी छिल्लर मिस वर्ल्ड का खिताब जीतने वाली छठी भारतीय बन गयीं हैं।
·        पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को वर्ष 2017 का इंदिरा गांधी शांति, निःशस्त्रीकरण एवं विकास पुरस्कार से सम्मानित किए जाने की घोषणा की गई है।
·        टेनिस में पुरूषों की टीम चैम्पियनशिप का प्रतिष्ठित डेविस कप बेल्जियम को फाइनल में हराकर फ्रांस ने जीता।
·        सीनियर राष्ट्रीय बैडमिंटन चैम्पियनशिप 2017 का आयोजन नागपुर में किया गया।
·        वित्त मंत्रालय में राजस्व सचिव के रूप में कार्यरत रहे हसमुख अधिया को अब वित्त सचिव बनाया गया है।
·        जिम्बाब्वे के पूर्व उपराष्ट्रपति पद से बर्खास्त हुए इमर्सन नांगग्वा ने देश के नए राष्ट्रपति का पदभार ग्रहण किया।
·        उत्तरप्रदेश में बरेली की शुभांगी स्वरूप भारतीय नौसेना की पहली महिला पायलट बनीं हैं।
·        20वाँ अंतर्राष्ट्रीय बाल फिल्म समारोह हैदराबाद (तेलंगाना) में सम्पन्न हुआ।
·        इजराइल के उवडा एयरफोर्स बेस पर बहुपक्षीय संयुक्त युद्धाभ्यास ब्लू फ्लैग-17‘ आयोजित किया गया। इस वर्ष युद्धाभ्यास में भारत और इजरायल के अलावा फ्रांस , जर्मनी, इटली, ग्रीस, पोलैण्ड और अमेरिका ने भाग लिया।
·        भारतीय और कजाखिस्तान की सेना के मध्य संयुक्त प्रशिक्षण अभ्यास प्रबल दोस्तक-2017‘ का शुभारम्भ 2 नवंबर 2017 को हिमाचल प्रदेश के बाकलोमें हुआ।