CURRENT AFFAIRS


CURRENT AFFAIRS

APRIL 2017



विश्व की सर्वाधिक प्रभावशाली 100 हस्तियों की अमेरिकी पत्रिका टाइम की अप्रैल 2017 की सूची में प्रधानमंत्री नरेंन्द्र मोदी को शामिल किया गया।

विश्व आर्थिक मंच द्वारा यात्रा और पर्यटन प्रतिस्पर्धा रिपोर्ट-2017 जारी की गई। 136 देषों की यात्रा और पर्यटन प्रतिस्पर्धा सूचकांक की इस रिपोर्ट में भारत को 40वाँ स्थान दिया गया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रीजनल कनेक्टिविटी स्कीम उड़ानका शुभारंभ शिमला के जबरहट्टी हवाई अड्डे से किया। उड़ान का अर्थ है- उड़े देश का आम नागरिक

जम्मू-कश्मीर जिले के उघमपुर जिले में देष की सबसे लम्बी सड़क सुरंग ( टनल) चेनानी-नाशरी को  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्र को समर्पित किया।

राष्ट्रीय वयोश्री योजना का शुभारम्भ आन्ध्र प्रदेश के नेल्लौर जिले से किया गया। इसका उद्देश्य गरीबी रेखा से संबद्ध वरिष्ठ नागरिकों को शारीरिक सहायता एवं जीवन यापन के लिए आवश्यक उपकरण प्रदान किया जाना है।

तेल मंत्रालय के पेट्रोलियम नियोजन एवं विष्लेष्ण प्रकोष्ठ द्वारा अपै्रल 2017 में जारी आँकड़ों के अनुसार भारत ने जापान को पीछे छोड़कर तरलीकृत पेट्रोलियम गैस का विष्व का दूसरा सबसे बड़ा आयातक देश बना गया है।

भारत का पहला समुदी रोप-वे मुम्बई और एलीफेंटा द्वीप के मध्य स्थापित किया जायेगा।

केन्द्र सरकार ने भारतीय रेल के किराए तथा माल भाड़े की सिफारिश करने एवं तमाम सेवाओं के स्तर में सुधार के लिए उपाय सुझाने के उद्देश्य से एक स्वतंत्र नियामक संस्था रेल विकास प्राधिकरण गठित करने के प्रस्ताव को अपनी मंजूरी प्रदान की।

राजस्थान के विश्वविख्यात मोहन वीणा वादक पंडित विष्व मोहन भट्ट को पद्म भूषण एवं किशनगढ़ शैली  के चित्रकार तिलक गीताई को पद्मश्री पुरस्कार  से राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने सम्मानित किया।

जस्टिस प्रदीप नन्द्राजोग ने राजभवन मे राजस्थान उच्च न्यायालय के 35वे मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ग्रहण की।

अप्रैल 2017 में जारी फीफा रैंकिंग में भारतीय फुटबॉल टीम ने 101वाँ स्थान हासिल किया।

सुप्रसिद्ध तेलुगु फिल्म निर्देषक और अभिनेता कसीनथुनी विश्वनाथ को सिनेमा उद्योग में उनके समग्र योगदान के लिए वर्ष 2016 के दादा साहेब फाल्के पुरस्कार हेतु चुना गया है।

सर्वश्रेष्ठ हिन्दी फिल्म का पुरस्कार नीरजा को तथा सम्पूर्ण मनोरंजन प्रदान करने वाली सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार तेलुगु फिल्म सथामानम भेवथि को दिया गया ।

केन्द्र सरकार ने राजीव राय भटनागर को केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल का महानिदेशक नियुक्त किया है।

मास्टर दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार 2017 से सम्मानित हस्तियाँ-

1.            बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान

2.            क्रिकेटर कपिल देव

3.            सुप्रसिद्ध अभिनेत्री वैजयंती माला

संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुतेरेस ने नोबेल शाति पुरस्कार से सम्मानित मलाला यूसुफजई को संयुक्त राष्ट्र का नया शाति दूत को बनाया गया है।